5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जिन पर लग सकती है बड़ी बोली –

इंडियन टी20 लीग के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है। नीलामी में 405 खिलाड़ियों की अंतिम सूची सामने आई है, जिसमें 273 भारतीय खिलाड़ी, 132 विदेशी खिलाड़ी और 4 सहयोगी देशों के खिलाड़ी हैं। वहीं अगर अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इनकी संख्या 282 है।
आज इस लेख में हम ऐसे ही 5 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की चर्चा करने जा रहे हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लगा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो पांच खिलाड़ी।
(यहां 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें आगामी मिनी नीलामी में उच्च कीमत पर बेचा जा सकता है)
नारायण जगदीसन

युवा खिलाड़ी ने हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंदों में 277 रनों की सनसनीखेज पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 25 चौके और 15 छक्के लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 8 मैचों में 138.33 के औसत और 125.37 के स्ट्राइक रेट से 830 रन बनाए थे।
हालांकि, वह इंडियन टी20 लीग में 2020 से 2022 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और 7 पारियों में सिर्फ 73 रन बनाए। लिहाजा चेन्नई ने इस साल उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें उन पर होंगी. उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए होगा।