3 खिलाड़ी जिन पर चेन्नई मिनी ऑक्शन में बड़ा दांव लगा सकती है

इंडियन टी20 लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। सभी फ्रेंचाइजियों ने पहले ही रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट बोर्ड को सौंप दी है। वहीं, चेन्नई ने भी कुछ अहम खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब मिनी ऑक्शन में वह टीम को मजबूत करने की ओर दिखेंगी।
डेवन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, महेश तिखस्ना जैसे खिलाड़ी पहले से ही टीम का हिस्सा हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी नजर मिनी ऑक्शन में चेन्नई फ्रेंचाइजी पर होगी.
1. हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने अपनी मारक क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। 20-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ सात मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें हैरी ब्रूक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 6 पारियों में 79.33 की औसत से 238 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.01 का रहा।
यहां तक कि हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान में हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन शतक बनाए। ऐसे में इंडियन टी20 लीग 2023 के मिनी ऑक्शन में उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें होंगी। वहीं चेन्नई की नजर भी इस धुरंधर बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने पर होगी। हैरी ब्रूक 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर उपलब्ध होंगे।