रोहित शर्मा से बेहद नाराज हैं गौतम गंभीर, कहा- बनना होगा विराट जैसा सख्त, जानिए पूरा मामला

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 317 रन से जीत लिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। इसी के साथ भारत ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रन की पारी खेली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
भारतीय कप्तान पिछली 50 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। अपने इस प्रदर्शन से पहले भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के बारे में भी उसी तरह से बात की जानी चाहिए जैसे विराट कोहली के साथ की गई।
जानिए गंभीर ने रोहित शर्मा के बारे में क्या कहा
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित को विराट की तरह सख्त होना चाहिए। 50 पारी बहुत है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने एक या दो मैचों में शतक नहीं लगाया है. अगर आप पिछले एकदिवसीय विश्व कप को देखें, तो उनके खेल में एक चीज की कमी है और वह है शतकों में बदलने की उनकी क्षमता।
उन्होंने आगे कहा, “वह शतक बनाता था, इस बार वह अच्छी फॉर्म में है, वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा है, लेकिन उसे इसे शतक में बदलना होगा।
गंभीर ने यह भी कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक चीज जो अलग है वह है शतक लगाना। विराट ने इसे हासिल कर लिया है और रोहित शर्मा को कम से कम विश्व कप से पहले इसे हासिल करने की जरूरत है क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी भारत के अभियान के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। उसके बाद से विराट कोहली का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 है, जो उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ समाप्त हुए पहले वनडे में बनाया था।